टीवी हमारे घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें मनोरंजन और सूचना प्रदान करता है। टीवी कैबिनेट विभिन्न प्रकार के डिज़ाइनों में उपलब्ध हैं। टीवी कैबिनेट एक ऐसा फर्नीचर है जो आपके टीवी को सुरक्षित और सुंदर ढंग से रखने के साथ-साथ आपके लिविंग रूम को बेहतर बनाने में मदद करता है। टीवी कैबिनेट के कई प्रकार होते हैं, जो आपके घर के आकार, शैली और बजट के अनुसार चुने जा सकते हैं।
टीवी कैबिनेट के प्रमुख प्रकार: (Types of TV cabinets)
टीवी कैबिनेट विभिन्न प्रकार के डिज़ाइनों और सामग्रियों में उपलब्ध हैं। जिससे आप के घर को सजाने में मदद मिल सकती हैं। इसलिए आप अपने घर को एक स्टाइलिश टीवी कैबिनेट के साथ शानदार और भव्य बना सकते हैं। टीवी कैबिनेट के तीन प्रमुख प्रकार निम्नलिखित हैं।
- 1. वॉल माउंटेड टीवी कैबिनेट डिजाइन
- 2. फ्लोर स्टैंडिंग टीवी कैबिनेट डिजाइन
- 3. कॉर्नर टीवी कैबिनेट डिजाइन
1. वॉल माउंटेड टीवी कैबिनेट डिजाइन: (Wall mounted tv cabinet design)
वॉल माउंटेड टीवी कैबिनेट वह होता है जो आपके टीवी को दीवार पर लगाता है और नीचे कोई फ्लोर स्पेस नहीं लेता है। वॉल माउंटेड टीवी कैबिनेट सबसे लोकप्रिय प्रकार के टीवी कैबिनेट हैं। इस प्रकार का टीवी कैबिनेट आपके लिविंग रूम को बड़ा और खुला दिखाता है और अन्य फर्नीचर को रखने के लिए आपको अधिक जगह देता हैं। वॉल माउंटेड टीवी कैबिनेट के कुछ फायदे और नुकसान भी हैं:
वॉल माउंटेड टीवी कैबिनेट के फायदे:
- जगह बचाने में मदद करते हैं
- मॉडर्न और स्टाइलिश दिखते हैं
- दीवारों के साथ अच्छी तरह से मिश्रित होते हैं
- कम खर्चीले होते हैं
- आसानी से साफ किए जा सकते हैं
- टीवी के तारों और केबलों को दीवार के पीछे छिपाता है
वॉल माउंटेड टीवी कैबिनेट के नुकसान:
- दीवारों को नुकसान पहुंचा सकते हैं
- स्थापित करना मुश्किल हो सकता है
- यदि वे ठीक से स्थापित नहीं हैं तो गिर सकते हैं
- टीवी को सुरक्षित रूप से रखने के लिए मजबूत दीवार की आवश्यकता होती है
2. फ्लोर स्टैंडिंग टीवी कैबिनेट डिजाइन : (Floor standing tv cabinet design)
फ्लोर स्टैंडिंग टीवी कैबिनेट उसे कहते हैं जो आपके टीवी को एक फ्लोर यूनिट पर रखता है और आपको अतिरिक्त स्टोरेज और डिस्प्ले के लिए जगह प्रदान करता है। इस प्रकार का टीवी कैबिनेट आपके लिविंग रूम को एक ट्रेडिशनल और क्लासिक लुक देने के साथ-साथ अपनी पसंदीदा चीजें रखने की सुविधा भी प्रदान करता है। फ्लोर स्टैंडिंग टीवी कैबिनेट के कुछ फायदे और नुकसान भी हैं:
फ्लोर स्टैंडिंग टीवी कैबिनेट के फायदे:
- अधिक स्थिर होते हैं
- अधिक स्टोरेज प्रदान करते हैं
- टीवी को स्थापित और हटाना आसान होता है
- आमतौर पर लकड़ी, धातु या प्लास्टिक से बने होते हैं
फ्लोर स्टैंडिंग टीवी कैबिनेट के नुकसान:
- अधिक जगह लेते हैं
- अधिक महंगे होते हैं
- पारंपरिक दिख सकते हैं
3. कॉर्नर टीवी कैबिनेट डिजाइन (Corner tv cabinet design)
कॉर्नर टीवी कैबिनेट आपके लिविंग रूम के किसी कोने के हिस्से का उपयोग कर के डिजाइन कर सकते हैं। यह आप के कॉर्नर फ्लोर स्पेस का बेहतर उपयोग करने में मदद करता है। इस प्रकार का टीवी कैबिनेट आपके लिविंग रूम को एक आकर्षक और बैलेन्स्ड लुक देता हैं और आपको स्टोरेज की सुविधा भी बहुत अधिक देता हैं। इसके साथ-साथ आप डेकोरेटिव वस्तुओं से अपने टीवी कैबिनेट को सजा सकते हैं। कॉर्नर टीवी कैबिनेट के कुछ फायदे व नुकसान हैं:
कॉर्नर टीवी कैबिनेट के फायदे:
- जगह बचाते हैं
- कम खर्चीले होते हैं
- अधिक स्टोरेज प्रदान करते हैं
- आसानी से साफ किए जा सकते हैं
- विभिन्न आकारों और डिज़ाइनों में उपलब्ध हैं
कॉर्नर टीवी कैबिनेट के नुकसान:
- स्थापित करना मुश्किल हो सकता हैं
- स्टाइलिश लुक नहीं मिल पाता हैं
- टीवी के प्रसारण को देखने में असुविधा हो सकती हैं 1
टीवी कैबिनेट डिजाइन कैसे चुनें: (How to select TV cabinet design)
टीवी कैबिनेट डिजाइन चुनते समय, आपको अपने घर के आकार, शैली, बजट और आवश्यकताओं का ध्यान रखना चाहिए। आपको ये बातें देखनी चाहिए:
- आपका टीवी कैबिनेट आपके टीवी के साइज़ के अनुरूप होना चाहिए। टीवी कैबिनेट न तो बहुत बड़ा और न ही बहुत छोटा होना चाहिए ।
- आपका टीवी कैबिनेट आपके लिविंग रूम के रंग और थीम के साथ मेल खाना चाहिए। आपका टीवी कैबिनेट आपके लिविंग रूम को एक आकर्षक और सुखद अनुभव प्रदान करने वाला होना चाहिए।
- आपका टीवी कैबिनेट आपको पर्याप्त स्टोरेज और डिस्प्ले स्थान प्रदान करने वाला होना चाहिए। आपके टीवी कैबिनेट में टीवी की तारों, केबलों, रिमोट और अन्य एक्सेसरीज को रखने के लिए ड्रॉयर, शेल्फ और कैबिनेट का होना जरूरी हैं। आपके टीवी यूनिट के ऊपर और बगल में फोटोफ्रेम और अन्य सजावटी आइटम को प्रदर्शित करने के लिए जगह होनी चाहिए।
टीवी कैबिनेट डिजाइन कौन सी सामग्री से बनाई जाती हैं:
टीवी कैबिनेट डिजाइन विभिन्न प्रकार की सामग्रियों से बनाई जा सकती हैं, जैसे:
- लकड़ी: लकड़ी का उपयोग करके आप अलग-अलग आकार, रंग, और फिनिश के साथ टीवी कैबिनेट बना सकते हैं। लकड़ी टीवी कैबिनेट को क्लासिक या मॉडर्न लुक दे सकते हैं। यह कैबिनेट लंबे समय तक चलते हैं और आसानी से साफ किए जा सकते हैं।
- मैटल: मैटल का उपयोग करके आप चमकदार, ग्लॉसी और फ्लोटिंग टीवी कैबिनेट बना सकते हैं। मैटल से आप अपने टीवी कैबिनेट को एक नया लुक दे सकते हैं। मैटल से बना टीवी कैबिनेट मजबूत, हल्के और जंग-रोधी होते हैं।
- ग्लास: ग्लास का उपयोग करके आप ट्रांसपेरेंट, रिफ्लेक्टिव और कलर्ड टीवी कैबिनेट बना सकते हैं। ग्लास की मदद से आप अपने टीवी कैबिनेट को विभिन्न रूप से डिजाइन कर सकते हैं।
लिविंग रूम के लिए टीवी कैबिनेट डिजाइन: (TV cabinet design for living room)
लिविंग रूम के लिए टीवी कैबिनेट डिजाइन चुनते समय, कई कारकों पर विचार करना महत्वपूर्ण है, जिसमें आपकी व्यक्तिगत शैली, आपके टीवी का आकार और आपके कमरे का आकार शामिल है। यह याद रखना भी महत्वपूर्ण है कि टीवी कैबिनेट न केवल आपके टीवी को निश्चित जगह प्रदान करता हैं , बल्कि यह आपके लिविंग रूम के इंटीरियर को आकर्षक बनाता हैं।
बेडरूम के लिए टीवी कैबिनेट डिजाइन: (TV cabinet design for bedroom)
आप का बेडरूम एक ऐसा कमरा होता है जहाँ पर आप सारे दिन कि थकान को मिटाते हैं। अगर आप का बेडरूम अच्छे ढंग से डिजाइन किया हुआ हैं तो बेडरूम मे आकर आप का मूड बदल जाता है और पूरे दिन की आधी थकन अपने आप गायब हो जाती है। इसलिए आप को अपने बेडरूम को सजाने तथा समान अच्छे ढंग से रखने के लिए स्टोरेज कि आवश्यकता होती हैं।
जिससे आप का बेडरूम साफ-सुथरा और वेल डेकोर दिखे। इसलिए आप के टीवी कैबिनेट का बहुत महत्त्वपूर्ण रोल हैं। क्योंकि आप का टीवी यूनिट चाहे वह वॉल-माउंटेड टीवी यूनिट, फ्लोर-स्टैंडिंग टीवी कैबिनेट अथवा कॉर्नर टीवी हो सभी मे आप को अच्छा स्टोरेज स्पेस मिल जाता हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (एफएक्यू):
निष्कर्ष (Conclusion):
टीवी कैबिनेट चुनते समय, अपने घर के आकार, शैली और बजट पर विचार करना महत्वपूर्ण है। यदि आप जगह बचाने के लिए देख रहे हैं, तो वॉल माउंटेड टीवी कैबिनेट एक अच्छा विकल्प है। यदि आप अधिक स्थिरता और स्टोरेज चाहते हैं, तो फ्लोर स्टैंडिंग टीवी कैबिनेट एक बेहतर विकल्प है। और यदि आपके पास एक छोटा कमरा है, तो कॉर्नर टीवी कैबिनेट एक अच्छा विकल्प हो सकता हैं।
Sources of content
Blogs:
1. 20 Stylish TV Unit Design Ideas To Level Up Your Living Room, from [Magicbricks.com]
2. 7 Stylish TV Unit Design Ideas For Living Room, from [Designcafe.com]
3. Modern TV Cabinet Design Ideas for Main Hall, from [Orientbell.com]
4. TV Wall Design: 55+ Ideas to design a TV wall unit in 2023, from [99acres.com]
5. 51 TV Stands And Wall Units To Organize And Stylize Your Home, from [home-designing.com]
6. TV unit design ideas for every room in your house, from [Beautifulhomes.com]
7. 18+ Latest Modern TV Unit Design: Trending Right Now, from [Squareyards.com]
Review Dates
Last Reviewed: 21 November 2023
Next review: 21 November 2025
Our team has reviewed this content. This is updated information to date. See more about our editorial process.