कम जगह के लिए स्टाइलिश मॉड्यूलर किचन डिज़ाइन – Best Modular Kitchen Design

You are currently viewing कम जगह के लिए स्टाइलिश मॉड्यूलर किचन डिज़ाइन – Best Modular Kitchen Design
Image sources: pexels.com

हम लोगों के घर में रसोई एक ऐसा स्थान हैं जहाँ से हमें अच्छा-अच्छा खाने को मिलता हैं। यह वही जगह हैं जहाँ पर सुबह से शाम तक हमारा आना जाना लगा ही रहता हैं। लेकिन, अगर आपका रसोई घर साफ-सुथरा न हो तो क्या हमारा मन रसोई में ज्यादा समय तक लग सकता हैं?आपका जबाब नहीं होगा। जिसके कारण हमें अच्छा खाने को नहीं मिल सकता। हममे से हर किसी की चाहत होती हैं की हमारी रसोई आधुनिक उपकरणों से भरपूर रहे। इसलिए, आज हम आपको आपके किचन को अच्छा बनाने के लिए मॉड्यूलर किचन डिज़ाइन के बारे में उसके फ़ोटो सहित जानकारी प्रदान करेंगे।

मॉड्यूलर किचन डिज़ाइन क्या होता हैं (What is Modular Kitchen Design):

आपके किचन को व्यवस्थित करना तथा उसको कैबिनेट और दराजों के माध्यम से एक नया आकर देना तथा किचन की दीवारों और काउन्टर टॉप को विभिन्न आकारों, रंगों के साथ एक नया लुक देना मॉड्यूलर किचन की श्रेणी में आता हैं। हम लोगों ने मॉड्यूलर किचन डिज़ाइन के बारे में बहुत सुन रखा हैं। लेकिन, यह कौन सा किचन होता हैं, इसकी प्रमुख बात क्या हैं, मॉड्यूलर किचन कितने प्रकार के होते हैं चलो देखते हैं।

मॉड्यूलर किचन कितने प्रकार (Types of Modular Kitchen):

हम अपने किचन को काउन्टरटॉप के माध्यम से अनेकों रूप दे सकते हैं जो मॉड्यूलर किचन का रूप भी ले लेता हैं। आमतौर पर, हम सीधा एक काउन्टरटॉप के ऊपर खाना बनाते हैं। लेकिन, हम इसको दो, तीन या फिर बीच में काउन्टर बनाकर एक अलग रूप भी दे सकते हैं। जिसे हम अलग-अलग नामों से जानते हैं चलो देखते हैं मॉड्यूलर किचन के प्रकार को।

1. सीधा काउन्टरटॉप किचन डिज़ाइन (Straight Modular Kitchen Design):

straight-modular-kitchen-design
Image sources: pexels.com

सीधा काउन्टरटॉप किचन डिज़ाइन आधिकतर घरों में देखा जाने वाला डिजाइन हैं। यह कम जगह में तैयार किया जा सकता हैं। इस तरह के किचन को डिजाइन करने के लिए किचन के वॉल का सहारा लेना पड़ता हैं। इस किचन को बनाने के लिए किचन के दीवार ले लगे हुए एक काउन्टरटॉप बनाने की जरूरत पड़ती हैं। जिसपर अपना गैस स्टोव, सिंक के साथ फ्रीज़ को भी लगा सकते हैं। इसके साथ-साथ इस काउन्टरटॉप के नीचे किचन के समान को रखने के लिए आपको पर्याप्त जगह मिल जाती हैं।

जबकि, काउन्टरटॉप के ऊपर किचन की दीवार पर हमे कैबिनेट के लिए भी पर्याप्त जगह मिल जाती हैं। जिसपर आप लकड़ी के कैबिनेट रंगीन सनमाइका के साथ रैक बना सकते हैं। इसके साथ-साथ आप चिमनी को टाँगने के लिए भी दीवार में पर्याप्त जगह निकल सकते हैं। यह डिजाइन बहुत लोकप्रिय हैं अधिकतर लोगों की पहली पसंद होती हैं।

2. L आकर के मॉड्यूलर किचन डिजाइन (L Shaped Modular Kitchen Design):

L-shaped-modular-kitchen-design
Image sources: pexels.com

L आकर के मॉड्यूलर किचन डिजाइन में आपके सीधे काउन्टरटॉप से जुड़ा हुआ एक और काउन्टर मिल जाता हैं। जिस स्थान को आप किचन सिंक या किसी और उपयोग में ला सकते हैं। इसके साथ आप सीधे काउन्टर वाले दीवार पर चिमनी और कैबिनेट को डिजाइन दे सकते हैं। इस L आकर के किचन काउन्टर और कैबिनेट को हल्के नीले रंग के सनमाइका की परत से खूबसूरत बनाया गया हैं।

3. U आकर के मॉड्यूलर किचन डिजाइन (U Shaped Modular Kitchen Design):

u-shaped-modular-kitchen-design
Image sources: pexels.com

U आकर के मॉड्यूलर किचन डिजाइन जिसमें आपको अधिक जगह के साथ-साथ अधिक स्टोरेज भी मिल जाता हैं। इस प्रकार के किचन में तीन दीवार होती हैं जिसमें आप अपने अनुसार कैबिनेट और खिड़की लगा सकते हैं। जबकि, तीनों काउन्टर के बीच में आपको फर्श पर पर्याप्त जगह भी मिल जाता हैं। U आकर के मॉड्यूलर किचन को डिजाइन करने के लिए हमें अधिक जगह चाहिए होता हैं। यह डिजाइन बड़े परिवार वालों के लिए अच्छा होता हैं।

4. आइलैंड मॉड्यूलर किचन डिजाइन (Island Modular Kitchen Design):

island-modular-kitchen-design
Image sources: pexels.com

आइलैंड मॉड्यूलर किचन डिजाइन पूरे रसोई घर में फैला होता हैं। इस किचन कि सबसे अहम बात यह की इस रसोई में अधिक काउन्टर देखने को मिलता हैं। इसलिए, यह काउन्टर आपके मेहमानों के लिए बहुत अच्छा होता हैं। इस डिजाइन में खाना बनाते समय कुछ और काम किया जा सकता हैं, जैसे बच्चे को पढ़ना, लैपटॉप पर काम करना आदि। आइलैंड किचन डिजाइन करने के लिए अधिक जगह की जरूरत होती हैं।

5. खुला हुआ मॉड्यूलर किचन डिजाइन (Open Modular Kitchen Design):

open-modular-kitchen-design
Image sources: pexels.com

खुला हुआ किचन घर के अधिकांश भागों से दिखता हैं। आप किचन के सामने खाने की मेज लगा सकते हैं। जबकि, इस प्रकार के किचन को आपके लिविंग रूम से भी दिखता रहता हैं। जिसके कारण आप अपने बच्चों या परिवार वालों से खाना बनाते समय बात भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप टीवी भी देख सकते हैं। ओपन किचन का कुछ नुकसान भी हो सकते हैं जैसे: खाना बनाते समय खाने की महक पूरे घर में फैल सकती हैं। आपके लिविंग रूम में अधिक लोग बैठे होने के कारण आप सहज नहीं महसूस कर सकते हैं।

6. समानांतर मॉड्यूलर किचन डिजाइन (Parallel Modular Kitchen Design):

parallel-modular-kitchen-design

जब हमारे किचन में दो समानांतर काउन्टरटॉप सामने-सामने और बीच में खाली जगह के साथ डिजाइन किया जाता हैं तो हम उसे समानांतर या गली मॉड्यूलर किचन डिजाइन कहते हैं। यह किचन बहुत काम जगह में तैयार किया जाने वाला डिजाइन हैं। इस किचन में आप स्टोव वाले काउन्टर के पीछे वाले काउन्टर पर वाशिंग मशीन और अलमारी लगा सकते हैं। इस प्रकार के किचन में आने जाने में बहुत सहायता मिल जाती हैं।

मॉड्यूलर किचन डिजाइन से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):

निष्कर्ष (Conclusion):

इस प्रकार हमने सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला मॉड्यूलर किचन डिजाइन के 6 प्रकारों को देखा और उसकी खासियत को भी जाना। अगर आप अपने घर के लिए एक शानदार मॉड्यूलर किचन डिजाइन करवाना चाहते हैं तो इस लेख में दिये गये किचन डिजाइन की सहायता ले सकते हैं। जो आपको एक शानदार किचन बनाने में मदद करेगा, धन्यवाद!

Sources of content

Blogs:

1. विभिन्न प्रकार के रसोई लेआउट के लिए एक मार्गदर्शिका, from [designcafe]

2. मॉड्यूलर किचन के बारे में 9 चीजें आपको जरूर पता होनी चाहिए, form [herzindagi.com]

3. घर के लिए ट्रेंडिंग L-शेप्ड मॉडुलर रसोई डिजाइन आइडियाज, from [housing.com]

Content Review Details

Last Reviewed: 27 May 2024

Next Review: 27 May 2025

We’ve checked and updated this information. Learn more about our editorial policy.

Leave a Reply