10 False Ceiling Design Ideas – छोटे बजट में बड़ा बदलाव! आकर्षक फॉल्स सीलिंग डिजाइन आइडियाज

You are currently viewing 10 False Ceiling Design Ideas – छोटे बजट में बड़ा बदलाव! आकर्षक फॉल्स सीलिंग डिजाइन आइडियाज
Image sources: pexels.com

False Ceiling Design – आपके घर की छत जिसे हम पाँचवी दीवाल के नाम से जानते हैं को आकर्षक बनाने के लिए हम फॉल्स सीलिंग के तरह-तरह की डिजाइन खोजते हैं। जोकि, हमारे बेडरूम, लिविंगरूम, और किचन आदि की छत पर डिजाइन किया जाता हैं। सीलिंग डिजाइन से हमें एक स्टाइलिश और नये लुक के अलावा कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसलिए, आज के इस लेख में हम आपको आकर्षक फॉल्स सीलिंग डिजाइन के विचार इमेज के साथ दे रहे हैं, जोकि इस प्रकार हैं:

Table of Contents

1. पीओपी फॉल्स सीलिंग डिजाइन – (P O P false ceiling design):

P-O-P-false-ceiling-design
Image sources: pexels.com

भारत में सबसे लोकप्रिय अधिकतर डिजाइन किया जाने वाला प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) फॉल्स सीलिंग डिजाइन हैं। यह False ceiling design पीओपी पाउडर को मिलाकर बनाया जाता हैं। इस डिजाइन को आपके छत में लोहे अथवा स्टील के फ्रेम को डिजाइन करके ऊपर से पीओपी का लेप लगाकर तैयार किया जाता हैं। इसप्रकार से, इस डिजाइन के माध्यम से आप अपने छत के सीलिंग लाइट और पंखे के बेस को एक आकर्षक डिजाइन दे सकते हैं।

पीओपी सीलिंग के फायदे:

कम खर्च के साथ मजबूत और अधिक टिकाऊ होता हैं।
दीवारों के साथ अच्छे से मेल खाता हैं।
छत के अंदर आने वाली सीलन, दरारों, और दाग धब्बों को छुपाता है।

पीओपी सीलिंग के नुकसान:

इस डिजाइन को बनाने के लिए कुशल कारीगर का न मिल पाना।
छत को सूखने मे अधिक समय लगना।
छत को डिजाइन करने के बाद अलग से पेंटिंग करवाना।

2. जीप्सम बोर्ड छत डिजाइन – (Gypsum board false ceiling)

gypsum-board-false-ceiling
Image sources: pexels.com

जीप्सम बोर्ड छत डिजाइन एक ऐसा तरीका है जिससे आप अपने घर की छत को और आकर्षक और सुंदर बना सकते हैं। यह एक प्रकार का प्लास्टरबोर्ड है, जो धातु के फ्रेम में लगाया जाता है। जीप्सम बोर्ड छत डिजाइन करने के लिए आपको बहुत सारे विकल्प मिल जाते हैं जैसे एक परत का, एकाधिक परतों का, जालीदार, गोल, वर्ग, आदि के माध्यम से आप अपने छत को डिजाइन दे सकते हैं। यह डिजाइन प्रमुख तौर पर आपके लिविंगरूम के लिए उत्तम होता हैं।

जीप्सम सीलिंग के फायदे:

आपके घर को शाही आकार प्रदान करता हैं और बड़ा दिखाता हैं।
अधिक फिनिशिंग आती हैं।
आग और ध्वनि का प्रतिरोधक होता हैं।
इस डिजाइन को आकार देने में बहुत कम समय लगता हैं।

जीप्सम सीलिंग के नुकसान:

इस प्रकार के छत को डिजाइन करने के लिए अधिक खर्च आता हैं।
मरम्मत करना आसान नहीं हैं।
नमी को रोकने में ज्यादा सहायक नहीं हैं।

3. पीवीसी फॉल्स सीलिंग डिजाइन – (PVC False Ceiling Design):

pvc-false-ceiling-design
Image sources: pexels.com

आज के इस मॉडर्न युग में तेजी से बदलते ट्रेंड को देखते हुए बाजार में तरह-तरह के मॉडर्न फॉल्स सीलिंग डिजाइन आ रहे हैं। जिसमें पैसे की बचत के साथ-साथ आसानी से लगाया जा सकता हैं। पीवीसी फॉल्स सीलिंग डिजाइन इनमे से प्रमुख हैं, इस तरह की सीलिंग को अल्युमीनियम या लोहे के फ्रेम के साथ डिजाइन किया जाता हैं। पीवीसी के साथ आप अपने रूम के चारों दीवार को भी डेकोर कर सकते हैं। जबकि, यह सीलिंग डिजाइन दूसरे सीलिंग की तुलना में काम लागत में तैयार किया जा सकता हैं।

पीवीसी सीलिंग के फायदे:

कम लागत में शानदार लुक प्रदान करता हैं।
पेंटिंग की जरूरत नहीं होती हैं।
सीलन और दाग धब्बे को रोकता हैं।
सीलिंग डिजाइन करने में समय बचाता हैं।

पीवीसी सीलिंग के नुकसान:

कम मजबूत होता हैं।
ज्यादा रोमांचित नहीं बनाता हैं।
सीलिंग की लाइट और पंखे के सतह को आकर्षक नहीं बना पता हैं।

4. लकड़ी के फॉल्स सीलिंग डिजाइन – ( Wooden False Ceiling Design):

wooden-false ceiling-design
Image sources: pexels.com

यह सीलिंग डिजाइन आपके घर को परंपरागत आकर देता हैं। खासकर, यह सीलिंग आपके लिविंगरूम के लिए उत्तम होता हैं। जबकि, इस डिजाइन को तैयार करने के लिए लकड़ी, प्लाई बोर्ड आदि की जरूरत पड़ती हैं। लकड़ी के सीलिंग को डिजाइन करने के लिए आपको लकड़ी के फ्रेम के साथ बेस बनाकर तैयार किया जाता हैं। इस सीलिंग की सबसे खास बात यह हैं की आपके रूम को ठंडा रखने में बहुत सहायक होता हैं।

लकड़ी के सीलिंग के फायदे:

युनीक लुक प्रदान करता हैं।
आपके कमरे को ठंडा रखता हैं।
फर्नीचर के साथ मिलाजुला रूप प्रदान करता हैं।
इंस्टाल करना आसान हैं।

लकड़ी के सीलिंग के नुकसान:

पुराने परंपरा को उजागर करता हैं।
सीलिंग लाइट को अच्छे से नहीं डिजाइन किया जा सकता।
मरम्मत की अधिक जरूरत पड़ती हैं।
सीलन से जल्दी खराब हो जाते हैं।

5. एलईडी लाइटिंग सीलिंग डिजाइन – (LED Lighting Ceiling Design):

led-lighting-cilling-design
Image sources: pexels.com

अगर आप अपने लिविंगरूम अथवा बेडरूम को आकर्षक और भव्य बनाना चाहते हैं तो आप एलईडी लाइट के साथ अपने रूम के फॉल्स सीलिंग को शानदार बना सकते हैं। इस डिजाइन में आपको सीलिंग के बीच में और किनारे-किनारे शानदार एलईडी लाइट का पैटर्न मिल जाता हैं। जोकि आपके रूम को भव्य बनाता हैं। यह सीलिंग डिजाइन बहुत साफ-सुथरा और आकर्षक दिखने वाला हो सकता हैं।

एलईडी सीलिंग के फायदे:

रूम आकर्षक और भव्य दिखता हैं।
हर जगह प्रकाश दिखता हैं।
इस डिजाइन को बनाना आसान हैं।

एलईडी सीलिंग के नुकसान:

लाइट की खपत ज्यादा होगी।
साधारण सा दिखने वाला डिजाइन लगता हैं।
मरम्मत करने के लिए इलेक्ट्रिशन की जरूरत पड़ेगी।

6. बच्चों के कमरे के फॉल्स सीलिंग डिजाइन – (Kids Room False Ceiling Design):

kids-room-false-ceiling-design
Image sources: pexels.com

अगर आप अपने बच्चे के बेडरूम को आकर्षक और भव्य बनाना चाहते हैं तो आप अपने बच्चे के बेडरूम के फॉल्स सीलिंग को भी आकर्षक बनाना पड़ेगा। फॉल्स सीलिंग ही हैं जो आपके रूम को ज्यादा शानदार दिखने में मदद कर सकता हैं। यह सीलिंग डिजाइन बहुत काम खर्च में आकर्षक लुक देने वाला डिजाइन हैं। इस डिजाइन को पीओपी और सतह की लाइट के साथ डिजाइन किया जा सकता हैं।

बच्चों के कमरे के सीलिंग डिजाइन के फायदे:

बच्चे अपना अधिकतर समय अपने रूम में बिताएंगे।
आकर्षक डिजाइन होने पर बच्चे खुश महसूस करेंगे।

बच्चों के कमरे के सीलिंग डिजाइन के नुकसान:

बच्चे के कमरे में फॉल्स सीलिंग डिजाइन के कोई खास नुकसान नहीं हैं। लेकिन, लाइट बच्चों के अनुरूप होना चाहिए नहीं तो बच्चों के आँखों पर बुरा असर पड़ सकता हैं।

7. सेंट्रल फॉल्स सीलिंग डिजाइन – (Central False Ceiling Design):

central-false-ceiling-design
Image sources: pexels.com

सेंट्रल फॉल्स सीलिंग डिजाइन अधिकांश तौर पर बड़े कार्यालयों के लिए उचित होता हैं। क्योंकि, इस सीलिंग डिजाइन में सेंट्रल एसी को भी कवर करना होता हैं। इसके साथ-साथ सीलिंग की लाइट को भी डिजाइन किया जाता हैं। यह डिजाइन अधिक खर्चीला होने के अलावा इंस्टाल करने में अधिक समय लगता हैं। जबकि इस सीलिंग का लुक अच्छा देने के लिए इसमे झूमर लाइट भी लगा सकते हैं।

8. डाइनिंग रूम फॉल्स सीलिंग डिजाइन – (Dinning Room False Ceiling Design):

dinning-room-false-ceiling-design
Image sources: pexels.com

डाइनिंग रूम जिसे हम भोजन कछ भी कहते हैं। अगर आप इस रूम में फॉल्स सीलिंग डिजाइन करना चाहते हैं तो पीओपी के माध्यम से तैयार किया गया यह सीलिंग ग्रिड आकर में लाइटिंग के साथ डिजाइन कर सकते हैं। यह डिजाइन देखने में बहुत ही अलग और आकर्षक लुक प्रदान कर सकता हैं।

9. बेडरूम के लिए फॉल्स सीलिंग डिजाइन – (False Ceiling Design for Bedroom):

bedroom-ceiling-design
Image sources: pexels.com

पीओपी के माध्यम से तैयार किया गया सीलिंग लाइट के साथ दो परत में डिजाइन बेडरूम फॉल्स सीलिंग एक सिम्पल और मनमोहित लुक प्रदान कर रहा हैं। यह यह सीलिंग बहुत काम बजट में डिजाइन किया गया हैं। सीलिंग में झूमर लाइट लगने की वजह से यह डिजाइन बहुत शानदार लुक प्रदान कर रहा हैं।

10. लिविंग रूम के लिए फॉल्स सीलिंग डिजाइन – (Ceiling Design for Living room):

living-room-ceiling

लिविंग रूम एक ऐसा स्थान हैं जहाँ पर हम बैठके अपने पूरे दिन की थकान को मिटाते हैं। यह स्थान आपके घर का पहला कमरा माना जाता हैं। लेकिन, अगर आपका लिविंग रूम आकर्षक और मनमोहक न हो तो घर में कुछ खाली खाली जैसा लगता हैं। इसलिए यह सीलिंग डिजाइन आपके लिविंगरूम को आकर्षक बनाने के साथ-साथ पर्याप्त लाइट भी प्रदान करता हैं।

FAQs: फॉल्स सीलिंग से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

निष्कर्ष – (Conclusion):

फॉल्स सीलिंग डिजाइन अपने घर को स्टाइलिश और आधुनिक बनाने का एक बढ़िया तरीका है। सीलिंग डिजाइन से हमारा घर आकर्षक और शानदार दिखता हैं। इसलिए, हमें अपने घर के छत को अच्छी सीलिंग डिजाइन देनी चाहिए। हमने ऊपर सीलिंग डिजाइन के बारे में बहुत ही विस्तार से बताया हैं। हमें उम्मीद हैं आपको अपने घर के फॉल्स सीलिंग चुनाव करने में यह मददगार साबित होगा, धन्यवाद!

Sources of content

Blogs:

1. कितने की लगती हैं फॉल्स सीलिंग और क्या हैं इसकी 2024 में कीमत, पढ़े सब कुछ यहां, from [99acres.com]

2. लिविंग रूम के लिए पीओपी सीलिंग डिजाइन: टॉप पिक्स, from [housing.com]

3. छोटे बेडरूम में ऐसी होनी चाहिए फॉल्स सीलिंग, देखिए 15 खूबसूरत डिजाइन

4. FALSE CEILING DESIGNS: TOP 6 TYPES OF FALSE CEILING MATERIALS

Content Review Details

Last Reviewed: 27 May 2024

Next Review: 27 May 2025

We’ve checked and updated this information. Learn more about our editorial policy.

Leave a Reply