मुख्य द्वार के लिए डबल डोर डिज़ाइन: सुरक्षा और सुंदरता का संगम

You are currently viewing मुख्य द्वार के लिए डबल डोर डिज़ाइन: सुरक्षा और सुंदरता का संगम
Image sources: pexels.com

घर का मुख्य दरवाजा आपके व्यक्तित्व और रहन-सहन से परिचय करवाता हैं। क्योंकि, यह वही मार्ग होता हैं जोकि अधिकांश तौर पर व्यस्त रहता हैं। इसलिए, आपके घर का मुख्य दरवाजा सुंदर, भव्य, और मजबूत होना चाहिए। आज के इस माडर्न युग में लोग घर के इंटीरियर में बहुत पैसा खर्च कर देते हैं। जब बात मुख्य दरवाजा को डिजाइन करने की आती है तो लोगों अक्सर मुख्य दरवाजे के लिए डबल डोर डिजाइन करना पसंद करते हैं। क्योंकि, आपके घर का पहला प्रभाव आपके मुख्य दरवाजे पर पड़ता हैं। इसलिए, आज हम आपको मुख्य दरवाजे के लिए शानदार डबल डोर डिजाइन के बारे में फ़ोटो के साथ में बताएंगे जो आपको मेन डोर चुनने में मदद कर सकता हैं।

Table of Contents

डबल डोर मुख्य दरवाजा के लाभ – (Advantage of Double Door Main Door):

दो भागों में विभाजित दरवाजा जिसे दो पल्ला डोर भी कहा जाता हैं। जोकि, अधिकांश तौर पर मुख्य दरवाजे के लिए डिजाइन किया जाता हैं। इस प्रकार के मुख्य दरवाजे देखने में मनमोहक और सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत और टिकाऊ होते हैं। जबकि, आजकल माडर्न युग में स्टाइलिश लुक देने के लिए लोग कई तरह के मुख्य दरवाजे डिजाइन कर रहे हैं।

डबल डोर मुख्य दरवाजे के प्रकार – (Double Door Main Door Types):

अगर देखा जाए तो अधिकांश तौर पर डबल डोर के मुख्य दरवाजे लकड़ी, स्टील, और लोहा के डिजाइन किये जाते हैं। इसके अलावा, लोग काँच के भी डबल डोर डिजाइन करते हैं। लेकिन, काँच के दरवाजे लगाने के लिए आपको एक मजबूत मेन गेट घर से बाहर लगाना पड़ेगा। इसके बावजूद, देखा जाए तो आप अपने घर के मुख्य दरवाजे को स्टील, लकड़ी, और लोहा के साथ मिलाकर भी डिजाइन कर सकते हैं। जोकि, कुछ आइडिया निम्न प्रकार से हो सकते हैं।

फ्रंट डबल डोर डिज़ाइन – (Front Double Door Design):

front-double-door-design
Image sources: pexels.com

घर के सामने का फ्रंट डबल डोर मुख्य दरवाजा जो लकड़ी से डिजाइन किया गया हैं यह दरवाजा दो भागों में घर के अंदर की तरफ खुलता हैं। अगर देखा जाए तो, यह दरवाजा बहुत ही साधारण ढंग से डिजाइन किया गया हैं। इसके साथ-साथ, मजबूती के आधार पर भी अधिक डिकाऊ हैं। इस मुख्य दरवाजे में बीच में हैंडल लॉक भी दिया गया हैं जिसके माध्यम से आप अपने दरवाजे को लॉक कर सकते हैं।

इन्हें भी देखें: अपने घर की सुरक्षा और खूबसूरती बढ़ाएं इन गेट डिजाइनों से

दो पल्ला डबल डोर डिजाइन – (2 Palla Double Door Design):

main-double-door-design-for-home
Image sources: pexels.com

दो पल्ला डबल डोर मुख्य दरवाजा जो बहुत ही माडर्न ढंग से डिजाइन किया गया हैं। इस डोर में आपको दोनों पल्लो में हैंडल मिल जाता हैं। जबकि, बीच में दरवाजे को लॉक लगाया गया हैं। यह डबल डोर दरवाजा सिम्पल और एक शानदार लुक के साथ डिजाइन किया गया है। जबकि, इस दरवाजे की प्रमुख रूप से लकड़ी के रंग के आकर में डिजाइन किया हुआ हैं। अगर आप अपने घर के लिए यह डबल डोर दरवाजा चुनना चाहते तो हमें उम्मीद हैं की यह दरवाजा आपके बजट के अनुरूप आएगा।

डबल डोर स्टील गेट डिजाइन – (Double Door Steel Main Door Design):

double-door-steel-main-door-design
Image sources: freepik.com

आपके मुख्य दरवाजे के लिए स्टील के साथ डिजाइन किया गया डबल डोर जो बहुत ही यूनिक लुक प्रदान कर रहा हैं। यह डोर डिजाइन पूरी तरह से स्टील से निर्मित किया गया हैं जो बहुत ही सधारण और अधिक डिकाऊ हैं। इस गेट को स्टील के फ्रेम काे साथ डिजाइन किया होने के कारण इसका लुक और बदल जाता हैं।

लोहे का डबल डोर मुख्य दरवाजा – (Iron Double Door Main Door):

iron-double-door-design
Image sources: freepik.com

लोहे से बना डबल डोर मुख्य दरवाजा जो अपने मजबूती के लिए जाना जाता हैं। यह डबल डोर मेन गेट फ्रेम के साथ डिजाइन किया गया हैं। इस डोर को स्लाइडिंग के साथ दीवार के सहारे खोला जा सकता हैं। जिसके कारण आपके घर के अंदर जगह भी ज्यादा नहीं घेरता हैं। इसके अलावा, इस गेट में अंदर से जाली लगा सकते हैं। जिसकी वजह से आपको हवा और प्रकाश भी पर्याप्त मात्रा में मिल सकता हैं।

लेटेस्ट डबल डोर डिजाइन – (Latest Main Double Door Design):

grill-double-door-design
Image sources: pexels.com

स्टाइलिश लुक के साथ डिजाइन किया गया ग्रिल डबल डोर मुख्य दरवाजा यह डोर लकड़ी में नक्काशी करके बहुत शानदार डिजाइन तैयार किया गया हैं। इसके अतिरिक्त, दरवाजों के दोनों पल्लो में काँच का भी काम हुआ हैं। साथ ही, इस डोर में सबसे ऊपर काँच के ग्लास को सुरक्षित रखने के लिए उसके उपेर ग्रिल का भी इस्तेमाल किया गया हैं। जिसके कारण डोर बहुत लेटेस्ट डिजाइन के साथ तैयार किया हुआ दिख रहा हैं।

लकड़ी पर नक्काशी डबल डोर डिजाइन – (Double Door Carving Designs):

double-door-carving-designs-images
Image sources: pexels.com

लकड़ी के गेट पर जब तक नक्काशी न हो वह दरवाजा देखने में भव्य नहीं हो सकता। इसलिए, हम आपको यहाँ पर शानदार नक्काशी किया हुआ डबल डोर मेन डोर की इमेज दिखा रहे हैं जो आपको अपने घर के लिए डबल डोर बनाने में मदद करेगा। इस डोर में हैंडल के नीचे लॉक लगा हुआ हैं। जबकि सबसे ऊपर गोलाई के आकर में डिजाइन किया होने से इस मेन गेट की सुंदरता और बढ़ जाती हैं।

मेन हाल डबल डोर डिजाइन – (Main Hall Double Door Design):

main-hall-double-door-design
Image sources: pexels.com

काँच और लकड़ी के साथ डिजाइन किया हुआ मेन गेट जो आपके मेन हाल को जोड़ता हैं। इस डोर डिजाइन में शीशा लगा होने के कारण यह गेट बहुत ज्यादा मजबूत नहीं होता। लेकिन और डोर की तुलना में देखने में बहुत शानदार और भव्य लगत हैं। अगर आप काम बजट में शानदार डोर डिजाइन कराना चाहते हैं तो इस तरह के गेट से आइडिया ले सकते हैं।

साधारण लकड़ी का डबल डोर मेन डोर डिजाइन – (Simple Wooden Main Door Design):

simple-wooden-design
Image sources: pexels.com

यह डिजाइन बहुत ही साधारण और कम बजट में डिजाइन किया जाने वाला मेन डोर हैं। इस गेट के ऊपर जो आकर दिया गया है वह डोर की भव्यता को और बढ़ा देता हैं। जबकि नीले और सफेद रंग से पेंटिंग होने के कारण इस डोर के लुक में और परिवर्तन देख सकते हैं।

टीक लकड़ी के मेन डोर डिजाइन – (Teak Wood Main Double Door Design):

teak-wood
Image sources: pexels.com

टीक लकड़ी से डिजाइन किया हुआ डबल मेन डोर डिजाइन जिसपर अच्छे से नक्काशी की गई हैं। यह डोर सुंदरता के साथ-साथ मजबूती भी प्रदान करती। टीक वुड से बना होने के कारण इस डोर में अच्छे से फिनिशिंग हुई हैं। यह डोर डिजाइन आपके व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता हैं। जबकि, अगर आप को यह डिजाइन पसंद आ रहा हैं तो आप इस अपने अनुसार डिजाइन करा सकते हैं।

परंपरागत लकड़ी के डबल मेन डोर डिजाइन – (Traditional Wooden Main Door Design)

traditional-layout
Image sources: pexels.com

लकड़ी से बने परंपरागत डबल डोर मुख्य दरवाजा जो मजबूती के साथ-साथ शानदार लुक प्रदान कर रहा हैं। इस डोर डिजाइन में आपको ऊपर की तरफ लकड़ी से बना फ्रेम मिल जाता हैं। जबकि, इस डिजाइन में हैंडल और लॉक बीच में बनाया गया हैं।

FAQs: मुख्य दरवाजे के लिए डबल डोर डिजाइन से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

निष्कर्ष – (Conclusion):

अभी तक आपने देखा की मुख्य द्वार के लिए डबल डोर डिजाइन जिसमें हमने आपको 10 डबल डोर के विकल्प दिये हैं। हमें उम्मीद हैं की इस लेख से आइडिया लेने के बाद आपको अपने घर के लिए डबल डोर डिजाइन कराने में आसानी होगी। सबसे प्रमुख बात हमने आपको आपके बजट के अनुरूप डबल डोर डिजाइन के बारे में बताया हैं जो आपको अपने घर के लिए मेन डोर का चुनाव करने में सहायता कर सकता हैं।

Sources of content

Blogs:

1. Top 12 double door design ideas for main door, [housing.com]

2. ELEGANT MAIN HALL DOUBLE DOOR DESIGNS TO ENHANCE YOUR HOME, [nerolac.com]

3. Discover 25 Stunning Main Hall Double Door Designs to Elevate Your Home, [livspace.com]

4. Main Door Design: 40+ ideas to make an inviting first impression, [99acres.com]

5. Inspiring Double Door Designs for the Main Door, [nobroker.in]

Content Review Details

Last Reviewed: 08 June 2024

Next Review: 08 June 2025

We’ve checked and updated this information. Learn more about our editorial policy.

Leave a Reply